घर की पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां जलाई, बुझाने में युवक झुलसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • कनाड़िया थाना क्षेत्र की विद्याधाम कालोनी की घटना। पुलिस आरोपित की कर रही तलाश।

इंदौर। शरारती तत्वों ने घर की पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी। आग ज्यादा नुकसान पहुंचाती इसके पूर्व ही बुझा दी। इस दौरान एक युवक झुलस गया। कनाड़िया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना बिचौली मर्दाना की विद्याधाम कालोनी की है। अमृत सागर दुबे ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दुबे ने पुलिस को बताया कि उसकी एवं भाई विद्यासागर दुबे की बाइक घर की पार्किंग में रखी थी। रात करीब तीन बजे किसी ने आग लगा
दी। आग के कारण कूलर, कपड़े भी जल गए। किरायेदार बादल ने सबसे पहले आग जलते हुए देखी। शोर मचाने पर वह नीचे गया तो बादल भी झुलस चुका था।

Exit mobile version