इंदौर शहर में लगातार मोबाइल स्नेचिंग की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही है ऐसा ही एक मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक युवक खाना खाकर अपने घर की ओर जा रहा था तभी पीछे से दो बदमाश बाइक पर आए और युवक से मोबाइल लूट कर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी बंगाली चौराहे से मयूर हॉस्पिटल की ओर युवक अपने हॉस्टल की ओर जा रहा था तभी बदमाशों द्वारा मोबाइल फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत आवेदन दिया है और सिटीजन कॉप एप पर भी शिकायत दर्ज कराई है वहीं फरियादी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पिछले तीन दिनों से पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है पुलिस ने एक शिकायत आवेदन लिया है और पुलिस शिकायत आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी
