ग्वालियर के चीनोर रोड पर में मंगलवार सुबह पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में रेप के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके घुटने में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। 22 मई की रात 2 बजे आरोपी कोमल खटीक ने घर में घुसकर माँ को बंधक बना 22 साल की युवती से चाकू की नोंक पर रेप किया था।
