गोदाम पर छापा, सरकारी राशन की 109 बोरियां मिली, पंचनामा बनाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | राशन दुकानों पर मिलने वाला अनाज बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा है। गुरुवार को शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग प्रभारी मनीष शर्मा मामा ने एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। वहां करीब 109 बोरी सरकारी अनाज मिला। बताते हैं भागीरथपुरा में अवैध रूप से गेहूं और चावल बेचने की सूचना मिली थी। इस पर अमले के साथ शर्मा और पार्षद कमल वाघेला मौके पर पहुंचे तो राशन की दुकानों का अनाज बेचा जा रहा था। गोदाम किसी रवि ठाकुर का था। इसकी सूचना थाने और खाद्य विभाग को दी गई तो दोनों विभाग से अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया।

Exit mobile version