गैंगरेप की घटना के प्रकरण में फरार व 10,000 रुपये के 02 ईनामी आरोपी, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • गैंगरेप की घटना के प्रकरण में फरार व 10,000 रुपये के 02 ईनामी आरोपी, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में।
  • आरोपी घटना को अंजाम देकर, राजस्थान व मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों मे काट रहे थे फरारी।
  • आरोपी सलीम है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध है पूर्व के कई अपराध।
  • आरोपी आ रहे थे शादी मे शामिल होने, पुलिस ने पीछाकर किया गिरफ्तार।

इंदौर- पुलिस थाना कनाड़िया पर दिनांक 02.09.2024 को फरियादीया ने बताया था कि उसके साथ 05 लोगो ने गैंगरेप की घटना कारित किया है। फरियादीया की रिपोर्ट पर से थाना कनाडिया पर अपराध धारा-376,376 (2) एन, 376 डी भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना फरार आरोपियों की तलाश इंदौर, देवास, उज्जैन मे उनके संभावित ठिकानो पर की गई थी लेकिन कौई पता नही चला था। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डीसीपी जोन-02 द्वारा 10,000 का ईनाम उदघोषित किया गया।

महिला संबधी गम्भीर अपराध घटित कर फरार असमाजिक तत्वो की धरपकड हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस अति. आयुक्त इन्दौर श्री अमित सिंह के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस उपायुक्त इन्दौर जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त, खजराना श्री कुंदन मंडलौई के द्वारा धरपकड की कार्ययोजना तैयार की गई एवं थाना प्रभारी कनाडिया योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई ।

उक्त टीम के प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया थाना प्रभारी कनाडिया को दिंनाक 17/11/2024 को सुचना प्राप्त हुई की गैंगरेप के फरार आरोपी सलीम तेली व इरफान राजस्थान झालावाड तरफ से इंदौर तरफ आ रहे है। उक्त सुचना पर टीम द्वारा थाना सुसनेर जिला-आगर मालवा की टीम के साथ फरार आरोपी सलीम तेली निवासी-खजराना इंदौर एवं इरफान अली निकसी-देवास को अभिरक्षा मे लेकर थाना कनाडिया लाकर पूछताछ कर गिरपतार किया गया, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

आरोपियों से शेष अन्य फरार आरोपीयो व घटना में प्रयुक्त थार जीप के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

उक्त कार्यवाही में थाना कनाडिया के थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, उ.नि. सुरेन्द्र सिंह, प्र.आरक्षक 838 योगेश झोपे, प्र. आरक्षक 3837 अनिल झा, प्र.आर.3009 अनिल ओझा, आर.3588 मनोज पटेल, आर. 1196 जंगजीत जाट, आर. 1358 अमित सिंह भदौरिया व साइबर सेल जोन-02 आर.3665 प्रवीण सिंह चौहान व आर. राहुल शुक्ला तथा प्र.आर. उपेन्द्र गुर्जर (थाना सुसनेर), प्र.आर. प्रवीण यादव (सुसनेर), प्र. आर. शम्भु जाट (थाना सुसनेर) की प्रमुख भूमिका रही हैं।

TAGGED:
Exit mobile version