गेहूं व धान के समर्थन मूल्य मैं खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर छावनी अनाज मंडी मे कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गेहूं व धान के समर्थन मूल्य मैं खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में छावनी अनाज मंडी कांग्रेस प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष की माने तो किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य याने के MSP नहीं मिलने से उनकी फसल की लागत नहीं निकल पा रही है। वहीं भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय जो वादे किए थे उन वादों पर सरकार खरी नहीं उतर रही है। कांग्रेस नेता सदाशिव यादव ने कहा कि जिले के पदाधिकारी सहित मंडलम, सेक्टर व सभी मोर्चा संगठन और प्रकोष्ठ के लोग एक मंच के माध्यम से किसानों के हितों की लड़ाई में शामिल हुए हैं। वही वही दिल्ली में हो रहे, किसान आंदोलन का भी उन्होंने समर्थन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की बात कही है।

एक तरफ जहां छावनी मंडी स्थित कांग्रेस का धरना प्रदर्शन चल रहा तो, दूसरी ओर जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आए किसान अपने गेहूं बेच रहे है। वही समर्थन मूल्य को लेकर मंडी में आए किसानों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Exit mobile version