गुरुजी की 51वी पुण्यतिथि पर श्री गुरु जी सेवा न्यास व सेवा भारती द्वारा 51 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वस्थ मानव सेवा से ही सम्राट राष्ट्र का निर्माण संभव है इसी अध्याय वाक्य के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य को ध्यान में रखते हुए माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर गुरुजी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे की 51वीं पुण्यतिथि पर इंदौर में गुरुजी सेवा न्यास एवं सेवा भारती के सहयोग से एक वृहत स्वास्थ्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 5 जून को शहर की विभिन्न सेवा बस्तियों में किया जा रहा है
गुरुजी सेवा न्यास के अध्यक्ष मुकेश मोड एवं मंत्री पुरुषोत्तम गुप्ता द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि गुरुजी जन्म शताब्दी 2006 में श्री गुरु सेवा न्यास की स्थापना की गई 2021 में लोकार्पण किया गया श्री गुरुजी सेवा न्यास पर आम जनता को आधुनिक चिकित्सा सुविधा जिसमें डायलिसिस फिजियोथैरेपी पैथोलॉजी योग केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार ओपीडी नेत्रालय माइनर ओटी शिशु टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निस्वार्थ न्यायाधीश के मेडिकल प्रमुख डॉक्टर संजय लोटे के मार्गदर्शन में प्रदान की जा रही एवं शिविर हेतु अभी तक 5000 से अधिक लोगों के द्वारा पंजीयन किया जा चुका है शिविर के लाभार्थी अगले 7 दिनों तक श्री गुरु जी सेवा नियास में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर से निशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं

Exit mobile version