गाड़ियों के कांच फोड़ने वाले चार आरोपियों को सुनाई अनोखी सजा हर शनिवार आरोपी संभालेंगे ट्रैफिक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस ने गाड़ियों के कांच फोड़ने वाले चार आरोपियों को सुनाई अनोखी सजा, एक साल तक हर शनिवार को रोबोट चौराहे पर संभालेंगे ट्रैफिक, बाणगंगा इलाके में की थी आरोपियों ने वारदात।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गाड़ियों के कांच फोड़ने वाले चार आरोपियों को पुलिस न्यायालय ने अनोखी सजा सुनाई है। आरोपियों को एक साल तक हर शनिवार रोबोट चौराहे पर शाम 6 से 9 तक यातायात संभालने में पुलिस का सहयोग करना होगा। वही इन आरोपियों के नाम धर्मेंद्र, जितेंद्र, दीपांशु और निलिश हैं। इसके अलावा, साल भर की समय अवधि तक किसी भी प्रकार के नशे के सेवन पर भी चारों ही आरोपियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसको लेकर एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने कई गाड़ियों के कांच फोड़े थे, जिससे लोगों को परेशानी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें यह अनोखी सजा सुनाई गई है। वही इस अनोखे सजा को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है की हमारा उद्देश्य आरोपियों को सुधारना है और उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाना है।

Exit mobile version