गांधीनगर थाना क्षेत्र मे जमीन के नाम पर करोड़ की धोखाधड़ी चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर. गांधी नगर थाना क्षेत्र में जमीन के नाम धोखाधड़ी हो गई जहां आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त जमीन को बेच दिया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले अशोक ड्रोलिया नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज करवाई की उसकी जमीन बड़ा बांगडंदा क्षेत्र में थी जंहा चार आरोपि निरंजन शर्मा ,करण सिंह, सुनील तिवारी, भगवान सिंह और भावना परमार उनके फर्जी दस्तावेज तैयार किया और उस पर फर्जी हस्ताक्षर कर उसे किसी व्यक्ति को 18 करोड रुपए में बेचने का सौदा भी कर दिया उक्त जमीन के कागजात एक फर्जी शपथ पत्र थाने में देकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है फिलहाल पूरा मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है

Exit mobile version