गरबे के माध्यम से इंदौर को ट्रैफिक मे भी नंबर 1 बनाने की अपील, दर्शकों को दिलाई सुरक्षित वाहन चलन की शपथ ओर किया गरबा हेलमेट के साथ

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

श्री वैष्णवधाम गरबा महोत्सव

गरबे के माध्यम से इंदौर को ट्रैफिक मे भी नंबर 1 बनाने की अपील, दर्शकों को दिलाई सुरक्षित वाहन चलन की शपथ ओर किया गरबा हेलमेट के साथ

नवरात्रि के सातवें दिन इंदौर 2 ताली, 3 ताली के गरबों के साथ ही आज गरबा में आये दर्शकों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ साथ ही प्रतीक स्वरूप हेलमेट पहन कर किया गरबा।

मुख्य अतिथि अग्रवाल ग्रुप के पीयूष अग्रवाल एवं विशेष अतिथि आईसीएआई इंदौर के प्रेसिडेंट श्री अतिशय खासगीवाला;लायंस की डॉ.साधना सोडाणी, रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीश मलिक, सिस्टमेटिक्स ग्रुप के श्री मनोज गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नाथ मंदिर के सचिव श्री संजय नामजोशी;सोनल मनोज यादवके साथ माँ दुर्गा की आरती से गरबे का प्रारंभ किया गया

- Advertisement -

यह कार्यक्रम एक समयबद्ध आयोजन है और यहां सांस्कृतिक एवं पूर्ण रूप से पारंपरिक गरबे हो रहे है।।

आज ही माता रानी की आरती के पश्चात श्रीमती प्रभा खुराना ने माता रानी की अरदास प्रस्तुत की।।

सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करने के पश्चात श्री मति ऊषा पोपली जी द्वारा माता रानी का भजन भी गाये गये !

श्रीमती रचना विकास गुप्ता ने बताया कि हम सब पारंपरिक गरबे के माध्यम से माता रानी की स्तुति के रहे है, ओर यहां 250 महिलाओं द्वारा बहुत ही सुंदर गरबे किये जा रहे है। साथ ही रोज प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है।।

यहां पर गरबे पूरे 9 दिन होते है एवं आखिरी दिन सबसे अच्छे प्रतिभागी को मिलेगी एक डायमंड रिंग।।

श्री वैष्णवधाम के संस्कृति से परिपूर्ण गरबा महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास और जोर शोर से मनाया जा रहा है !

प्रतिदिन गरबा प्रतिभागी बड़े मनोभाव से गरबा कर के माता रानी की आराधना कर रहे है !गरबा गुरु श्रीमती रेखा जनक गाँधी द्वारा प्रशिक्षित सभी प्रतिभागी ताल लय और नये नये स्टेप्स के साथ गरबा करते है और एक से बढ़ कर एक गरबे की वेशभूषा में सज संवर कर आते है !श्री वैष्णवधाम गरबा महोत्सव में गुजराती और पारम्परिक गरबा गीतों पर ही पूर्ण अनुशासन से गरबा होता है !

प्रतिदिन स्पेशल प्रस्तुति के साथ ही कुछ सामाजिक और राष्ट्रिय चेतना जागृत कर देने वाले सन्देश भी दिए जाते है!आज ट्रैफिक रूल्स का पालन करने और हेलमेट पहनने की शपथ आयोजक श्री रचना विकास गुप्ता ने प्रतिभागियों के साथ ही उपस्तिथ सभी दर्शको को भी दिलवाई गई ! सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहन कर और ट्रैफिक पालन के संदेश हाथो में लेकर गरबा किया और जोरदार तालिया बटोरी !

अर्चना डांस अकादमी के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बच्चो के द्वारा शिवतांडव की क्लासिकल मन मोहने वाली प्रस्तुति भी दी गई जिस पर दर्शको की तालिया रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी ! माता रानी की मन मोहने वाली आरती के साथ गरबे के सातवे दिवस का समापन हुआ !

ट्रैफिक पालन की शपथ :
मैं, एक जिम्मेदार सवार बनने की शपथ लेता/लेती हूँ और निम्नलिखित सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प करता/करती हूँ:

  1. हेलमेट पहनना: मैं हमेशा अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनूंगा/पहनूँगी। मैं समझता/समझती हूँ कि हेलमेट मेरे जीवन की रक्षा करता है और गंभीर चोटों से बचाता है।
  2. यातायात नियमों का पालन: मैं सभी यातायात नियमों और संकेतों का पालन करूंगा/करूँगी। मैं दूसरों के अधिकारों का सम्मान करूंगा/करूँगी और सड़क पर एक अनुशासित नागरिक की तरह व्यवहार करूंगा/करूँगी।
  3. सुरक्षित गति: मैं हमेशा सुरक्षित गति बनाए रखूंगा/रखूँगी। मैं सड़क की स्थिति, मौसम और यातायात की घनत्व के अनुसार अपनी गति को समायोजित करूंगा/करूँगी।
  4. अल्कोहल और ड्रग्स से बचाव: मैं कभी भी शराब या किसी प्रकार के नशे के प्रभाव में सवारी नहीं करूंगा/करूँगी। मैं जानता/जानती हूँ कि इससे मेरे निर्णय और प्रतिक्रिया क्षमता प्रभावित होती है।
  5. संकेत और संचार: मैं हमेशा संकेतों और हाथ के इशारों का सही उपयोग करूंगा/करूँगी, ताकि अन्य वाहन चालक और पैदल यात्री मेरी मंशा को समझ सकें।
    इस शपथ के द्वारा, मैं अपने और दूसरों के लिए सुरक्षित और सुखद सवारी के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता/करती हूँ। मैं समझता/समझती हूँ कि यह केवल मेरी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है।
Exit mobile version