खेलते हुए गर्म पानी की बाल्टी से टकराया तीन साल का बच्चा, झुलसने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

21 फरवरी से एमवाय अस्पताल में चल रहा था उपचार, शुक्रवार को बच्चे ने दम तोड़ा।
इंदौर। कुशवाह नगर में तीन साल के वंश प्रजापति की गर्म पानी से झुलसने से मौत हो गई। उसका एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा था। बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक, वंश के माता-पिता ने बताया कि वह 21 फरवरी को खेलते हुए झुलस गया था। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शरीर में इन्फेक्शन फैलने से वंश की शुक्रवार को मौत हो गई। वंश के पिता गणेश के मुताबिक, वंश खेलते हुए गर्म पानी से भरी बाल्टी से टकरा गया था।

Exit mobile version