खेत में ट्रेक्टर का पहिया उतरने पर युवक की दराता मारकर हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • ट्रैक्टर का पहिया आरोपितों के खेत में उतर गया और आरोपितों ने दराता मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में युवक की हत्या कर दी। वह मामा के साथ ट्रेक्टर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर का पहिया आरोपितों के खेत में उतर गया और आरोपितों ने दराता मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम हिंगोनिया की बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। आरोपित देवकरण कुशवाह, रामराज कुशवाह और रोहित कुशवाह है। तीनों ने 20 वर्षीय रविंद्र उर्फ दीपक बारोड़ की हत्या की है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक मूलत: बाडौ़ली गौतमपुरा निवासी दीपक हिंगोनिया में रहने वाला मामा शिवनारायण बारोड़ के साथ रहता था।बुधवार को वह लहसून से भरा ट्रेक्टर लेकर जा रहा था। मेड़ कम होने से ट्रेक्टर का पहिया आरोपित देवनारायण के खेत में चला गया। इस बात पर विवाद हुआ और आरोपितों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। रामराज ने दराता से हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में दीपक को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।पुलिस ने दोपहर को रामराज और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। टीआइ अनिल यादव के मुताबिक आरोपितों ने पहले भी विवाद किया था। पानी छोड़ने से रास्ता बंद हो गया था। दीपक ने उससे कहा था कि गलती से ट्रेक्टर का पहिया चला गया है। उसका नुकसान भी भरने के लिए तैयार है। आरोपितों ने जानबूझ कर विवाद किया और दीपक की हत्या कर दी।

Exit mobile version