खेत में ट्रेक्टर उतरने को लेकर दो परिवार में हुआ विवाद हथियार से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक किसान का ट्रैक्टर खुद के ही परिचित रिश्तेदारों के खेत में उतर गया इस बात को लेकर बदमाशों ने हथियार से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया फिलहाल पूरे ही मामले में गांधीनगर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगोरिया में दीपक डाबी नामक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि दीपक अपने मामा का ट्रैक्टर लेकर लहसुन भरने के लिए खेत पर जा रहा था इसी दौरान खेत तक जाने के लिए जिस रास्ते का उपयोग किया जा रहा था उसे रास्ते पर से अचानक दीपक का ट्रैक्टर हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खेत में उतर गया और इसी बात को लेकर दीपक पर रोहित , देवकरण , हिम्मत व एक अन्य ने दराते से हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया फिलहाल इस दौरान जब पूरे मामले की जानकारी दीपक के अन्य परिजनों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन काफी देर हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई , वहीं मृतक मूल रूप से बडोली का रहने वाला है लेकिन पिछले दिनों अपने मामा जो की हिंगोरिया में रहते हैं उनके वहां रहने आया था वहीं मृतक के पिता विकलांग है और घर की जिम्मेदारी दीपक पर ही थी और उसी के चलते वह कामकाज के चलते मामा के घर पर आया था फिलहाल पूरे ही मामले में गांधीनगर पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version