बाणगंगा इलाके में रहने वाले एक फैक्ट्री मालिक ने जहर खाकर जान दी। सुबह वह अपने घर में मृत मिले। पुलिस के मुताबिक मृतक 27 वर्षीय धूमिल पिता अशोक वर्मा निवासी भागीरथपुरा है। गुरुवार सुबह परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जहर खाने से मौत होना बताया। धूमिल की पोलोग्राउंड में ट्यूब की फैक्ट्री है। परिवार के मुताबिक 2021 में धूमिल ने लव मैरिज की थी। तीन माह पहले पत्नी विवाद के बाद मायके धामनोद चली गई। तभी से वह तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
