वार्ड-4 के सुखदेव विहार कॉलोनी में गणेश धाम मल्टी के पास खाली जमीन पर ट्रैक्टर ट्राली एमपी 09 के 9818 से कचरा फेंका जा रहा था। ड्राइवर ने तीन ट्राली कचरा-मिट्टी खाली प्लाट पर डाल दिया। इस पर रहवासी नाराज हुए। उन्होंने ड्राइवर को रोका। पार्षद बरखा नितिन मालू को फोन किया। पार्षद स्वास्थ विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। निगम की टीम ने ट्रैक्टर ट्राली पर 10 हजार रुपए का जुर्माना कर वसूला किया।
