खजराना पुलिस ने ग्राहक बन कर राजस्थान झालावाड़ के 3 ड्रग तस्कर किए विधिवत गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

गिरफ्तार झालावाड़ के आरोपियों से मादक पदार्थ 50 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमती 05 लाख रुपए विधिवत जप्त

आरोपीगण शहर के अलग अलग स्थानों पर ड्रग सप्लाय करते थे

राजस्थान के झालावाड़ से जुड़े है एम डी ड्रग के उक्त तस्कर जो पुर्व में गिरफ़्तार आरोपियों को भी करते थे ड्रग सप्लाई

आरोपीगणइंदौर शहर में फैलाना चाहते थे ड्रग का कारोबार जिसे खजराना पुलिस ने घटना से पहले धर दबोचा

- Advertisement -

इंदौर शहर मे मादक पदार्थ एंव अपराधियों पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिये गये है
इसी तारतम्य में उक्त निर्देशों के अनुक्रम में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेधव द्वारा पुलिस टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय –विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन करने के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शाहिद पेट्रोल पंप के पीछे सर्विस रोड पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर बताएं स्थान पर पहुंचकर तीनों व्यक्तियो को घेराबंदी करते पकड़ा गया तीनों पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी लेने के दौरान आरोपी लक्की , आरोपी रेहान उर्फ बाबर, आरोपी शहजान उर्फ बिट्टू तीनों आरोपी के कब्जे से कुल लगभग 50 ग्राम एम डी ड्रग्स मिली
आरोपी का नाम व पूछताछ पर अपना नाम *(1)लक्की सुमन पिता बजरंग सुमन उम्र 23 निवासी रामद्वारा की गली मंगलपुरा झालावाड़ (२) रेहान उर्फ अली उर्फ बाबर पिता खादिम अली उम्र 19 निवासी लाइन पुलिस टांग चाणक्य कोचिंग के सामने झालावाड़ (३) सेज़ान उर्फ बिट्टू पिता रईस खान उम्र 23 निवासी मेला ग्राउंड नयापुरा बावड़ी के पास बारा राजस्थान
का होना बताया।आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ का विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उप निरीक्षक घनश्याम मिश्रा, उपनिरी.अजय सिंह , प्रधानआरक्षक ब्रजेश , प्रधान आरक्षक विजय , प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया आर. टिंकू सिंह
आर .राजेंद्र, आर प्रदीप इत्यादि खजराना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

TAGGED:
Exit mobile version