खजराना पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग एप की आड में लूटपाट करने वाले बदमाश को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग एप की आड़ में लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाश को पकड़ा है। उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिँह के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम इमदादुल्लाह पिता अब्दुल सत्तार निवासी अशरफी कॉलोनी है। उससे 39 हजार रुपए और एक चाकू बरामद किया गया है उसका साथी तोहिद रजा पिता तौसीफ रजा पहले गिरफ्तार हो चुका है। दरअसल पिछले दिनों थाने में शिकायत आई थी कि एक व्यक्ति ने ऑनलाइन ‘डेटिंग एप के माध्यम से अन्य व्यक्ति को मिलने बुलाया तो वही फरियादी शहिद पेट्रोल पंप के पास आर आई 2 मार्ग पर पहुंचा था, वहीं पर दो लोगों ने चाकू की नोक पर उसके साथ लूटपाट की थी। मामले में पुलिस जांच कर रही थी कल दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version