खजराना थाना क्षेत्र में आरोपितों ने 10वीं की छात्रा से अश्लील हरकत की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में आरोपितों ने 10वीं की छात्रा से अश्लील हरकत की। पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, जूनी इंदौर निवासी 17 वर्षीय छात्रा परीक्षा देने जा रही थी। एमएबीएफएम एकेडमी खजराना के समीप आरोपित सोहेल और अदनान ने उसके साथ हरकत की।
छात्रा का हाथ पकड़ा और धमकाया
छात्रा जब स्कूल के अंदर जा रही थी, इसी दौरान दोनों आरोपित ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। उसे जबरदस्ती शाल ओढ़ाने की कोशिश भी की। आरोपितों ने छात्रा को धमकी भी दी।

Exit mobile version