गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर खजराना पुलिस ने क्षेत्र में जुआरियो पर बड़ी कार्यवाई करते हुए लाखो रुपयों का जुआ पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने मौके से 22 जुआरियों को हिरासत में लिया है । जिनमे से अधिकांश आदातन जुआरी है ओर पूर्व में भी इनके रिकार्ड मिले है ।
खजराना पुलिस को सूचना मिली थी की गांधी ग्राम खजराना में बड़ी संख्या में लोग ग्रुप बनाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर दबीस दी तो 22 जुआरियों को पकड़ा । इनके पास से पुलिस को 2 लाख से अधिक की नगद राशि , 16 मोटर सायकल , 20 से अधिक मोबाइल , ताशपत्ती मिली है ।
पुलिस को जांच पड़ताल में कई जुआरियों के पुराने रिकार्ड भी मिले है । वही पुलिस अब जुआरियों से पूछताछ में जुटी है ।
