खंडवा से इलाज लिए इंदौर आए किसान की कार चोरी:पुलिस करती रही टालमटोल, एडि.सीपी के निर्देश पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खंडवा के खालवा ग्राम से वृद्ध मां की आंख के ऑपरेशन के लिए इंदौर लाए किसान युवक की कार कोई चुरा ले गया। युवक दो दिन तक आजाद नगर थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। आवेदन लेकर उसे टाल दिया। परेशान युवक ने सोमवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की तो चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई। संतोष धारसे (28) निवासी ने बताया कि 21 नवंबर को वह मां के साथ कार एमपी 09 जेड डी 2094 से आया था। कार पालदा स्थित अरिहंत गैस गोदाम के पास रहने वाले जीजा के घर खड़ी की थी। रात करीब डेढ़ बजे दो बदमाश कार चुरा ले गए। संतोष ने आसपास के फुटेज खंगाले तो नेमावर रोड स्थित वाइन शॉप पर लगे कैमरे में कार बायपास की ओर जाती दिखी। संतोष का कहना है कि 22 की सुबह आजाद नगर थाने पहुंचा तो रिपोर्ट ही नहीं लिखी।

TAGGED:
Exit mobile version