क्राईम ब्रांच ने ग्राहक बनकर शातिर वाहन चोर बदमाश को रंगे हाथो पकडा ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ओने–पोने दामो पर चोरी की हुई 02 दो पहिया वाहन बेचने की फिराक में था बदमाश ।

✓ उक्त वाहन थाना क्षेत्र राजेन्द्र नगर क्षेत्र से चुराना कबूल किया ।

✓आदतन आरोपी के विरुद्ध छत्रीपुरा ,मल्हारगंज, राजेन्द्र नगर आदि थाने पर पहले से पंजीबद्ध है कई अपराध ।

इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार सम्पत्ति सम्बंधित अपराधी में आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति ने थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र से 02 मोटर साईकले चुराई है जो आज उनको ओने पोने दामो में बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है, जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के साथ सयुक्त कार्यवाही करते हुए मुताबिक योजना के उक्त आरोपी को पकडा जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1).पवन यादव उर्फ काली पिता हीरालाल नि. गली न.6 समाजवाद नगर छत्रीपुरा इन्दौर का होना बताया ।

- Advertisement -

आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी पवन यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में मैने राजेन्द्र नगर क्षेत्र से एक पेशन प्रो मो.सा. एम.पी. 09- एन.यू. 5400 चुराई थी तथा पिछले महिने मैने राजेन्द्र क्षेत्र से ही एक काले रंग की एक्टीवा जिसका नम्बर एम.पी.09.एस.जे. 9127 चुराई है, उक्त वाहनो के बारे मे पता करने पर थाना राजेन्द्र नगर इन्दौर पर पूर्व से चोरी के अपराध पंजीबद्व होना पाये गये ।

आरोपी के आपराधिक रिकार्ड का पता करते आरोपी के विरुद्ध छत्रीपुरा , मल्हारगंज , व राजेन्द्र नगर इन्दौर में पूर्व के आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्व होना पाये गये है ।

आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जावेगी जिसमे इसके मददगार व अन्य साथियो के बारे में पता किया जावेगा जिससे की इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्र की वाहन चोरियों की वारदाते खुलने की सम्भावना है आरोपी के विरुद्ध थाना राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version