क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में, चोरी गई Toyota Fortuner चार पहिया वाहन जिला जालौर (राजस्थान) से बरामद ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓ आरोपी ने थाना जूनी इंदौर क्षेत्र से चोरी की वारदात को दिया था अंजाम ।

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार में चोरी, नकबजनी, लूट आदि करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।

इसी अनुक्रम में थाना जूनी इंदौर क्षेत्र में आरोपी पप्पू उर्फ रूपाराम पिता मानाराम खिलेरी (विश्नोई) निवासी पुनासा चारणीय की ढाणी जिला जालोर राजस्थान के द्वारा चार पहिया वाहन चोरी करने पर अपराध धारा 379 भादवी का अपराध पंजीबद्ध हुआ था।

उक्त प्रकरण में क्राईम ब्राँच एवं संबंधित थाने के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर जिला जालौर,राजस्थान पहुंच कर पता करते आरोपी के द्वारा लावारिश स्थिति में चार पहिया वाहन को छोड़कर फरार हो गया, आरोपी की तलाश एवं टोयोटा फॉर्च्यूनर कार की बरामदगी सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना जूनी इंदौर पुलिस के द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version