क्राइम ब्रांच व मल्हारगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच व मल्हारगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आदतन तस्कर मजहर खान को 40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदतन ड्रग तस्कर मजहर खान मल्हारगंज में ड्रग्स की तस्करी के चलते आ रहा है। जिसमें मुखबिर की सूचना पर मल्हारगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच में संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 40 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है। जिसकी बाजार कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। साथी आरोपी के पास से एक एक्टिवा गाड़ी भी पुलिस द्वारा जप्त कर ली गई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी मजहर पुराना ड्रग्स तस्कर है जिस पर ड्रग तस्करी के भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी मजहर की संपत्तियों की सूची बना रही है।

Exit mobile version