इंदौर क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों क़ी धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना जूनी इंदौर क्षेत्र का जिलाबदर आरोपी लखन उर्फ लक्की उम्र 27 साल निवासी बीके सिंधी कॉलोनी इंदौर लोहामंडी देवश्री टाकीज के पास बैठा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना जूनी इंदौर टीम ने उक्त जिलाबदर आरोपी लखन उर्फ लक्की की घेराबंदी कर पकडा। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कई अपराध पंजीबद्ध है वही आरोपी के अपराधो पर अंकुश लगाने में लिए 9 माह के लिए आरोपी को जिलाबदर किया गया था, आरोपी द्वारा जिलाबदर अवधि का उलंघन करने पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर द्वारा 14 म.प्र. रा.सू. का. अधि. के तहत कार्यवाही की गई।
