क्राइम ब्रांच ने सटोरिए को पकड़ा, राजस्थान-गुजरात मैच की चल रही थी बुकिंग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने लगातार चौथे दिन आईपीएल मैच पर सट्टा का रहे सटोरियों को पकड़ा है इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को शॉप रखी है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने अपनी टीम को अन्नपूर्णा क्षेत्र के सुदामा नगर में ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खाया जा रहा है क्राइम ब्रांच की टीम ने अन्नपूर्णा क्षेत्र में धीरेंद्र सोनी सुदामा नगर से पकड़ा वह राजस्थान रॉयल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस के मैच पर सट्टा खा रहा था वह अपने खुद के ही मकान में क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खा रहा था उसके पास लाखों रुपए का हिसाब किताब मिला है आरोपी की गोपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान है उसके घर पर दबिश देने पर 9 मोबाइल 9 सिम एक लैपटॉप एक टीवी जिओ का वाई-फाई एक बोर्ड माउस सहित लाखों रुपए के हिसाब की डायरी मिली है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है

Exit mobile version