क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर हाई प्रोफाइल जुआरियों को जुआ खेलते हुए डेढ़ लाख नगदी के साथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

लसूडिया इलाके में कल रात क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर हाई प्रोफाइल जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है आरोपियों से डेढ़ लाख रुपये नगदी सहित करोड़ों रुपए की महंगी करें जब्त हुई है एक मकान में उन्होंने जुए की महफिल सजा रखी थी एडीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार कल मुखबिर ने सूचना दी थी कि हरे कृष्णा विहार कॉलोनी के एक मकान में रसूखदार लोग बैठकर जुआ खेल रहे हैं तुरंत ही लसूड़िया थाने की टीम के साथ क्राइम ब्रांच ने दबिश दी, मौके से इरफान पिता युसूफ खान निवासी ओमेक्स सिटी, भूपेंद्र सिंह पिता नारायण सिंह तोमर निवासी ओमेक्स सिटी, महेंद्र पिता नाथू सिंह सिसोदिया निवासी बिचौली मर्दाना, गिरीश पिता मोहन चंद्र नायर निवासी कोयंबटूर हाल मुकाम गोयल विहार कॉलोनी खजराना, रोहित पिता राजेश सूद निवासी गोयल विहार खजराना, केतन पिता ललित भाटी निवासी तिलक नगर, श्रीकांत पिता छवि किशोर शुक्ला निवासी समर पार्क लसूडिया और ललित पिता देवी शंकर को पकड़ा आरोपियों के पास से 149605 रुपए नगदी सहित ताश दो एल्युमिनियम के बॉक्स प्लास्टिक की चिप्स के अलावा एक स्कोडा कार, एक इनोवा कार, एक एक्सयूवी कार, टाटा टियागो, 2 टाटा हैरियर कार भी ज़ब्त की गई है। जैसे ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए उन्होंने अपने
रसूखदार मित्रों को फोन कर दबाव बनवाने की कोशिश भी की थी। लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली सभी के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इधर बताया जा रहा है कि जुआरियों से जो प्लास्टिक चिप्स पकड़े है उसकी कीमत 50 लाख रुपए से ऊपर है। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हार जीत करोड़ों में हो रही थी

Exit mobile version