✓हैकर द्वारा फर्जी फेसबुक एवं ईमेल के माध्यम से कर रहे थे, फरियादि से 200 डॉलर की अवैध मांग।
✓हैकर द्वारा इंस्टाग्राम प्रोफाइल को ब्लू टिक कराने के नाम से पासवर्ड डिटेल्स प्राप्त कर किया था इंस्टाग्राम हैक।
क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा हैकर्स एवं ऑनलाइन ठगो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में इंदौर निवासी आवेदिका द्वारा क्राइम ब्रांच उपस्थित होकर अपनी 11 वर्षीय बालिका की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के हैक हो जाने और हैकर द्वारा प्रोफाइल वापस किये जाने के एवज मे 200 डॉलर की अवैध रूप से मांग किये जाने के सम्बन्ध मे शिकायत की गई थी।
उक्त शिकायत पर क्राइम ब्रांच द्वारा त्वरित संज्ञान मे लेकर सोशल मीडिया सेल की टीम को तत्काल प्रोफाइल रिकवर करने हेतु निर्देश दिए।
सोशल मीडिया सेल के द्वारा आवेदिका की बालिका के इंस्टाग्राम अकाउंट की पूरी जानकारी प्राप्त करते ज्ञात हुआ कि वह बॉलीवुड के बड़े–बड़े सेलिब्रिटी के साथ काम कर चुकी है, बालिका के करीब 6.5 लाख फोल्लोवेर्स है, जिसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक प्राप्त करने हेतु हैकर के प्रलोभन मे आ गयी थी व प्रोफाइल का पासवर्ड और ऑथेंटिकेशन कोड हैकर से ईमेल के माध्यम से साँझा कर लिए गए थे जिससे हैकर द्वारा प्रोफाइल का पासवर्ड बदल कर प्रोफाइल का यूजर नेम भी बदल दिया गया था।
हैकर के फर्जी ईमेल से क्राइम ब्रांच द्वारा पता किया गया की हैकर टर्की देश के सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहा है, जिसपर क्राइम ब्रांच के द्वारा मेटा प्लेटफॉर्म से पत्राचार कर हैकर की सभी डिटेल्स की मांग की गयी है साथ ही प्रोफाइल को रिकवर करने हेतु पासवर्ड रिसेट लिंक फरियादि की ईमेल पर भेजनें का अनुरोध कर आवेदिका की बालिका की प्रोफाइल को सकुशल रिकवर कराया गया।
