क्राइम ब्रांच इंदौर एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही संचालक सहित अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच के द्वारा नकली डीजल बेचने वाले एक पेट्रोल पंप पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में एकत्रित किये गए डीजल को पकड़ा है, दरअसल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सुचना मिली थी की पलड़ा इलाके के एस्सार पेट्रोल पंप पर चोरी चुपके से बसों और ट्रको में डीजल भरा जाता है, जबकि इस पेट्रोल पंप को काफी पहले ही बंद किया जा चूका है, सुचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम विभाग की टीम ने पंप पर छापा मारा, इस दौरान बसों की आड़ में पेट्रोल पंप से यात्री बसों में डीजल डाला जा रहा था, एस्सार पेट्रोल पंप को बंद किये जाने की घोषणा काफी पहले से की जा चुकी है, प्रारम्भिक जांच में सामने आया है की पंप पर केमिकल मिला डीजल पीथमपुर से लाकर सस्ते दामों पर बसों में डाला जाता था, पेट्रोल पंप संचालक सहित अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है लगभग 14000 से अधीक लीटर डीजल पुलिस ने मौके से बरामद किया है

Exit mobile version