कोठारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में अणुव्रत महासंगान का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अणुव्रत अमृत महोत्सव के गौरवशाली अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती समिति तथा कोठारी महाविद्यालय और कोठारी इंस्टिट्यूट के तत्वाधन में अणुव्रत गीत महासंगान का आयोजन महाविद्यालय परिसर और राजवाड़ा सर्किल में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के सामने में 18 जनवरी 2024 को किया गया। जिसके अंतर्गत एक विश्व, एक स्वर, एक मानव धर्म का नारा दिया गया।

महाविद्यालय में यह उत्सव की तरह मनाया गया तथा कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ अंकिता भारतीय द्वारा अणुव्रत गीत का संगान विद्यार्थियों को कराया गया तथा उन्हें छोटे-छोटे संकल्प दिलाए गए ताकि वह अपने जीवन के इन संकल्पो का उतार सके। कॉलेज की अध्यक्ष श्रीमती साधना कोठारी द्वारा सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि सभी युवा अपने कालोनी तथा बिल्डिंग में इस गीत का संगान करवाए ताकि इसे एक करोड़ लोग एक साथ इस महासंगान का हिस्सा बने और संकल्प ले। कॉलेज के चेयरमेन सुरेश कोठारी द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को अणुव्रत के संकल्प दिलवाए गए जिसमें चेतना शुद्धी और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डायरेक्टर प्रोफेसर मधुलिका शुक्ला प्रिंसिपल डाॅ प्रियदर्शनी अग्निहोत्री
सभी प्राध्यापक इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर वीरेंद्र शर्मा HOD रोहित चतुर्वेदी एवं सभी स्टाफ उपस्थित थे।

Exit mobile version