कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती एक 17 वर्षीय मरीज के साथ कर्मचारी ने किया अप्राकृतिक कृत्य

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती एक 17 वर्षीय मरीज के साथ वहीं पर मौजूद एक कर्मचारी ने अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया फिलहाल जब मरीज ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी दी , तो अस्पताल प्रबंधक घटना को दबाने में जुट गया लेकिन जब पूरे मामले की जानकारी बलाई समाज के अध्यक्ष को लगी तो उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की और पुलिस पूरे मामले की प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में कोकिलाबेन हॉस्पिटल मौजूद है यहां पर गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक 17 वर्षीय युवक को उसके परिजनों ने इलाज के लिए भर्ती किया है लेकिन जब अल सुबह 17 वर्षीय बच्चा अस्पताल के वार्ड में अकेला था उसी समय अस्पताल में ही पदस्थ वार्ड बॉय जय चौहान उसके वार्ड में आता है और 17 वर्षीय युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम देता है इस दौरान जय चौहान के द्वारा बच्चों को यह भी धमकी दी जाती है कि यदि तुमने इस तरह के घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों या किसी को की तो जान से मार दूंगा लेकिन अचानक उसके पेट में दर्द होता है तो वह अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देता है उसके बाद परिजनों ने जब अस्पताल प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी दी तो अस्पताल प्रबंधक उस पूरे घटनाक्रम को दबाने में जुट गया साथ ही परिजनों को इलाज नहीं करने की धमकी भी दी , लेकिन पूरे मामले की जानकारी जब बलाई समाज के शहर अध्यक्ष चिंटू परमार को पूरे मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने पूरे मामले की सूचना लसूडिया पुलिस को की और लसूडिया पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी जय चौहान के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version