कोंचिग टीचर ने दी रेप में फंसाने की धमकी:महिला थाने में समझौते के नाम पर 45 हजार देने का आरोप,स्टूडेंट ने किया सुसाइड

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के भागीरथपुरा में रहने वाले स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि मंगलवार को उसे महिला थाने में कोंचिग क्लास की टीचर ने रेप के केस में फंसाने की धमकी दी थी। यहां पिता ओर बैटे ने 45 हजार रूपए सौपे थे। इसके बाद स्टूडेंट घर आया। राेते हुए कमरे में चले गया। बाद में उसने सुसाइड कर लिया। परिवार ने आरोप लगाया कि कोंचिग की टीचर उसे काफी समय से परेशान कर रही थी। जिसके मैसेज ओर स्क्रीन शार्ट परिवार के पास है। उन्होंने पुलिस को यह सब बताया। लेकिन पुलिस ने लड़की की सुनवाई करने की बात कही।

बाणगंगा इलाके के भागीरथपुरा में रहने वाले बीफार्मा के स्टूडेंट गौरव पुत्र राजू हाडा ने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। रात में छोटी बहन ने उसे देखा। इसके बाद पिता को सूचना की। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे एमवाय भेज दिया।

कोचिंग क्लास की टीचर कर रही थी प्रताड़ित
परिवार ने आरोप लगाया कि नंदा नगर में 11 माह पहले बेटा निजी कोचिंग पर इंग्लिश पढ़ने जाता था। यहां पढ़ाई के दौरान टीचर से लव अफेयर में फंस गया। इसके बाद टीचर उसे अलग अलग तरह से ब्लेकमेल करने लगी। उसे अन्य लड़कियों से बात करने को लेकर रोकटोक करने लगी। टीचर ने छात्र से कई बार रूपये भी लिये। उसके पिता ने एक बार उसे रूपए चुराते हुए पकड़ा तो पूरे मामला का खुलासा हुआ कि टीचर उसे ब्लैकमेल कर रही है।

रेप केस में फंसा दूंगी
परिवार ने आरोप लगाया कि गौरव को टीचर ने रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी। उसे इंस्ट्राग्राम और वाट्सएप पर मैसेज करने लगी। मामले में गौरव को लेकर महिला थाने पहुंच गई। परिवार ने आरोप लगाया कि दो महिला पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को गौरव को धमकाया। उसके पिता से मामले में 45 हजार रूपए लिये और छोड़ा। उसे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इन सब बातो से गौरव काफी प्रताड़ित हो गया। उसने घर आकर सुसाइड कर लिया। परिवार मामले में महिला थाने का घेराव करने की बात की है।

- Advertisement -
Exit mobile version