कैलाश विजयवर्गीय ने बोली बड़ी बात, कहा- CAA नागरिकता देने का कानून, छीनने का नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजयवर्गीय ने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान के नाम पर कांग्रेस ने देश की जनता से कई दशकों तक वोट लेकर देश में शासन किया, लेकिन गरीब को कभी कुछ नहीं मिला। कांग्रेस की नीति, नीयत और नेता कभी देश के गरीबों का भला नहीं चाहते थे।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को भाजपा के संवाद कार्यक्रम में सीएए पर कहा कि यह नागरिकता देने का कानून है, किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

विजयवर्गीय ने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान के नाम पर कांग्रेस ने देश की जनता से कई दशकों तक वोट लेकर देश में शासन किया, लेकिन गरीब को कभी कुछ नहीं मिला। कांग्रेस की नीति, नीयत और नेता कभी देश के गरीबों का भला नहीं चाहते थे।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिर टूटते देखा, जबकि भाजपा के शासन में हमने मंदिर बनते देखा है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक देशों में एक समय था, जब हिंदू घर के दरवाजे बंद कर पूजा करते थे। शंख और घंटी बजाने की इजाजत नहीं थी। आज इस्लामिक देश अबुधाबी में प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व शक्ति के कारण भव्य हिंदू मंदिर का निर्माण हुआ है।

Exit mobile version