कैफे में कोकीन और अफीम की डिलीवरी देने आए दो पैडलर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • ड्रग्स पैडलर ने एक तस्कर का नाम बताया है, जिसने उन्हें पार्सल सौंपा था।

इंदौर। मादक पदार्थों की सप्लाई में पकड़े गए ड्रग्स पैडलर कैफे में डिलीवरी देने आए थे। क्राइम ब्रांच ने उसके पहले ही पकड़ लिया। आरोपितों के पास से अफीम और कोकीन बरामद हुई है। एक तस्कर का नाम भी बताया है, जिसने देवास नाका से पार्सल देकर भेजा था।
तुकोगंज थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपित ओंकार शेल्के और कुणाल सूर्यवंशी को अफीम और कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पलासिया स्थित एक कैफे पर ड्रग्स की डिलीवरी देने आए थे। पार्सल सौंपने के पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।

कमीशन लेकर पहुंचाते थे पार्सल
टीआइ जितेंद्रसिंह यादव के मुताबिक, आरोपित कमीशन लेकर ड्रग्स का पार्सल इधर-उधर पहुंचाने का काम करते हैं। आरोपितों ने एक तस्कर का मोबाइल नंबर बताया है। उससे देवास नाका पर मुलाकात हुई थी। नाम तो स्पष्ट नहीं बताया, लेकिन वह मुंह पर कपड़ा बांध कर आता था। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित को ढूंढ रही है।

Exit mobile version