केसरिया साफे में आन-बान-शान से निकली शौर्य यात्रा, राणा के जयकारों से गूंजी माँ अहिल्या की नगरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर । महाराणा प्रताप की 484वी जयंती व महाराजा छत्रसाल की 375 वी जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के द्वारा बड़ा गणपति से केसरिया साफे में आन-बान-शान से शौर्य यात्रा निकली । सनातन संस्कृति के साथ केसरिया साफे व क्षत्राणियो की पारंपरिक वेशभूषा में राणा के जयकारों से माँ अहिल्या की नगरी गूंज उठी । आकर्षक झांकियों में प्रताप जी की 30 फिट ऊंची अश्वा रोही प्रतिमा, आराध्य प्रभु श्री राम मंदिर की झांकी के साथ प्रकृति का संदेश देती पर्यावरण का अलख जगाती झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया । प्रताप जी के वीरता वाले गीतों की प्रस्तुति से जय राणा प्रताप की जय शिवा सरदार के नारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा ।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दीपेंद्र सिंह सोलंकी व पप्पू ठाकुर ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य हमारी संभ्यता और संस्कृति की पहचान बनाएं रखना है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी में संस्कार जिंदा रह सके। हमारी संस्कृति व संस्कार ही छतीस कौम का मार्गदर्शन है। क्षत्रिय अपने गौरवशाली इतिहास को कभी न भूले। यात्रा में मुख्य रूप से राजपाल सिंह सिसोदिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव , अन्तर सिंह दरबार , विजय सिंह परिहार , दीपेंद्र सिंह सोलंकी ,पप्पू ठाकुर, दूले सिंह राठौर, गोविंद परिहार,मुकेश गौतम दीपक राजपूत तुलसीराम रघुवंशी राहुल सिंह जादोन अंजना राजावत माला ठाकुर ज्योति तोमर दीप्ती हाड़ा मनोरमा सोलंकी नमृता कुशवाहा केतन भाटी मोहित ठाकुर सुनील परिहार सिद्धार्थ सिसोदिया उदय कुशवाह. मांगीलाल ठाकुर.. सुनील सिंह शेखावत शामिल हुए ।

Exit mobile version