केमिकल कंपनी के कर्मचारी ने लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमआइजी थाना क्षेत्र में केमिकल कंपनी कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। दो साल पहले उसका तलाक हो गया था। पुलिस के मुताबिक केरला निवासी मोनिष वर्गीय अंबेडकर नगर में किराये से रहता था। शुक्रवार को उसकी घरवालों से बात हुई थी। रात को पिता का फोन नहीं उठाया तो शक हुआ। पुलिस घर पहुंची तो मोनिष मृत अवस्था में मिला।

Exit mobile version