चंदन नगर थाना पुलिस ने फरियादी तारा बाई कुचवन्दिया उम्र 42 साल निवासी व्यास नगर की शिकायत पर आरोपी बच्चू निवासी व्यास नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में कुच्चे भौंक रहे थे। मोहल्ले के बच्चू पिता गुलाब सिलावट ने पत्थर मारकर उन्हें भगाया तो पत्थर दरवाजे पर आकर लगा। उसे पत्थर फेंकने से मना किया तो आरोपी युवक ने विवाद किया और गाली दी।
