किराना दुकान में लगाई आग:सीसीटीवी देखने के बाद दो बदमाशों पर एफआईआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक मोपेड से आकर दो बदमाशों ने एक किराना दुकान में आग लगा दी। पड़ोसी ने दुकान मालिक को आवाज लगाई। आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक ने सीसीटीवी देखे तो उसमें दो युवक आग लगाकर जाते हुए दिखे। इसके बाद पुलिस ने दाेनो पर केस दर्ज कर लिया। बाणगंगा पुिलस से मिली जानकारी के मुताबिक लखन पुत्र तुलसीराम की शिकायत पर राज उर्फ भारत ओर उसके साथी को आरोपी बनाया गया है। लखन ने बताया कि वह घर के नीचे किराना दुकान संचालित करता है। रात में वह दुकान बंद करके उपर कमरे में चले गया। पडोसी सुधीर ने रात करीब 12:30 बजे आवाज लगाई कि दुकान में आग लगी है। इसके बाद तुंरत शटर खोला आग आगे की तरफ फैली थी। उस पर कुछ देर में काबू कर लिया। बाद में शंका होने पर सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिग देखी। जिसमें राज ओर उसका साथी मोपेड से आया ओर बोतल से शटर के नीचे ज्वलनशील पदार्थ डालकर दुकान में आग लगाकर चले गया। बाद में शटर के अंदर से धुआ निकलने लगा। पुलिस ने मामले में कारवाई की है।

Exit mobile version