किराएदार महिला ने एसआई पर दर्ज कराया रेप केस महिला का आरोप- पति के इलाज के लिए पैसे लिये थे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के पुलिस रेडियो विभाग में पदस्थ एसआई के खिलाफ एरोड्रम पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।पीड़िता पुलिस कर्मी के मकान में किराए से रहती थी पीड़िता ने आरोपी पुलिस कर्मी से अपने पति के इलाज के लिए उधार पैसे लिए थे जिसका फायदा उठाकर एसआई ने डरा धमका कर कई बार संबंध बनाए थे

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक महिला के द्वारा की गई शिकायत पर रेडियो विभाग में पदस्थ एसआई पर रेप का केस दर्ज किया है। जिसमे पीड़िता ने एसआई गोविंद शर्मा पर रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में वह गोविंद के मकान में किराए से रहने गई थी। जिसमे पति का ऑपरेशन करवाने के लिए एसआई गोविंद से रुपए उधार लिए थे। जिसके बाद एसआई ने महिला से जबरदस्ती की और उसे धमकाकर लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाकर रेप करता रहा। जिसके बाद महिला ने मकान खाली कर दिया और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से इस मामले में शिकायत की। जिसके बाद गोविंद के खिलाफ एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया

Exit mobile version