पीथमपुर पुलिस ने एक से कार से 16 पेटी देशी शराब के साथ तस्कर को पकड़ा है। शराब की कीमत 56 हजार रुपए है। बगदून थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया िक मंगलवार की रात को मुखबिर सूचना िमली थी िक सफेद रंग कार क्रमांक एमपी-09- सीएन-2503 में अवैध शराब परिवहन हो रहा है। सूचना िमलने पर पुलिस ने चिराग चौराहे से अवंतिका गैस के बीच बायोस्पीन कंपनी सेक्टर-3 पीथमपुर के सामने कार को चैक किया तो उसमें कुल 16 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 144 बल्क लीटर कीमत 56 हजार रुपए की होना पाया गया। आरोपी को नाम सोमेश पिता राजेंद्र जायसवाल, निवासी ग्राम पीपलदागडी थाना धरमपुरी जिला धार है।
