कार से अवैध रूप से अवैध शराब का अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना तिलक नगर की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • कार से अवैध रूप से अवैध शराब का अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना तिलक नगर की गिरफ्त में
  • आरोपियों से 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (75 बॉटल/57 लीटर) सहित एक वेगनर कार कुल कीमती 3 लाख 85 हजार का माल किया जप्त
  • आरोपी इंदौर से शराब लेकर, अधिक दाम पर बेचने हेतु लेकर जाते थे देवास।

इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु, पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध नशे एवं अवैध शराब का कारोबार एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह, एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुन्दन मण्डलोई के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कार से अवैध रूप से अवैध शराब का अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना तिलक नगर को मुखबिर तंत्र से सूचना मिलीं थी कि, कुछ संदिग्ध कार से भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.11.2024 को मुखबिर सूचना पर नगर निमग पानी की टंकी स्कीम नंबर 140 के पास से, अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपी (1) देवेन्द सिंह सैंधव उम्र 30 साल निवासी पटेल मोहल्ला चापड़ा थाना बागली जिला देवास एवं (2) धर्मेन्द्र सैंधव उम्र 31 साल निवासी नेमावर रोड चापड़ा जिला देवास को पकड़ा, जिनके कब्जे से कुल 76 बोटल English अवैध शराब (कुल 57 बल्क लीटर कीमती करीबन 85,000/-) एवं एक वेगनर कार जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
आरोपियों से शराब लाने ले जाने एवं विक्रय करने व इनके साथियों आदि के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर जानकारी प्राप्त की जा रही है।

जप्त मश्रुका-
ROYAL STAG 01 पेटी,
AMERICAN PRIDE 01 पेटी,
BACARDI LEMON 01 पेटी
SIGNATURE PREMIER 2 पेटी,
ROYAL CHALLENGE 02 पेटी
अलग कम्पनियों की कुल 76 बॉटल English शराब (कुल 57 लीटर) कीमती 85000 एवं 01 वेगनार कार क्रमांक MP04CA6504 कीमती 3 लाख रुपए।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनि नवीन पाठक, स उ नि संजय चौहान, प्रआर 2016 मुजफर , प्रआर. 1210 रोशन, प्रआर 2015 भोला की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही ।

- Advertisement -
TAGGED:
Exit mobile version