कार खड़ी करने पर विवाद युवक पर हमला किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | बाणगंगा इलाके में कार सवार युवक पर उसी इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने अमित श्रीवास्तव निवासी स्कीम-78 की शिकायत पर हरदीप सिंह भाटिया, भोला शर्मा और गुरमीत के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना ग्राम जाख्या में मंगलवार रात की है। फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने घर के सामने गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर गालियां दी। मुझे कार से बाहर खींचकर झूमाझटकी करने लगे। मैं उनका वीडियो बनाने लगा तो वे गुस्सा हुए। मैं वहां से जीजा मयंक के घर पहुंचा। वहां से परिवार को लेकर घर जा रहा था तभी ओरियंटल कॉलेज के पास तीनों ने मुझे घेर लिया और जमकर पीटा।

Exit mobile version