कान्ह सरस्वती और क्षिप्रा नदी शुद्धिकरण को लेकर कलेक्टर ने बताया 600 करोड़ का प्लान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

क्षिप्रा शुद्धिकरण को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने अहम् बैठक ली थी ,इस दौरान कान्ह और सरस्वती नदी को भी आने वाले दिनों में साफ़ और स्वच्छ बनाने को लेकर चर्चा की गई,इस बैठक में प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ,नगर निगम और जिला पंचायत के अधिकारी शामिल हुए,कलेक्टर आशीष सिंह ने नदी शुद्धिकरण को लेकर अब तक हुए कामों की जानकारी ली और उसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए,कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो आने वाले वर्षों में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के पहले क्षिप्रा नदी को साफ़ और स्वच्छ किया जाना है इसके लिए इसकी सहायक नदी कान्ह और सरस्वती नदी को भी सबसे पहले साफ़ किया जाना ज़रूरी है क्योंकि ये दोनों नदियाँ ही आगे जाकर क्षिप्रा नदी में मिलती है।कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की नदी में मिलने वाली सीवरेज और एसटीपी को सबसे पहले रोकने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए नगर निगम की तरफ से 450 से 500 किलोमीटर लम्बी नई सीवरेज लाइन और 11 नए एसटीपी के लिए 600 करोड़ की योजना तैयार की गई है,साथ ही इस बार नदी शुद्धिकरण के अभियान में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसको लेकर भी ख़ास सावधानी बरती जा रही है कलेक्टर के मुताबिक़ इस बार पूरे अभियान के दौरान विशेषज्ञों की सलाह भी ली जा रही है वही आपको बता दे इसके पहले कान्ह,सरस्वती और क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण को लेकर पूर्व में चलाए गए सभी अभियान विफल हुए है इसमें ना सिर्फ पैसों को बर्बादी हुई है बल्कि शहरभर में हुई खुदाई की वजह से आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था अब देखना होगा की इस बार प्रशासन का यह प्रयास कितना सफल साबित होता है।

Exit mobile version