इंदौर के रोड में थाना क्षेत्र स्थित हजूर गंज कॉलोनी में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी और रहवासियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर से मुलाकात कर मंदिर को लेकर हो रही तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए शासकीय रिसीवर बैठने की मांग की है
दरअसल पूरा मामला यह है कि कुछ दिन पहले मंदिर के विकास के लिए फर्जी ट्रस्ट से जुड़ा हुआ मामला सामने आया था इसके सबूत के आधार पर रहवासी गोविंदा अवस्थी द्वारा तमाम सबूतो को आधार पुलिस और जिला प्रशासन के समक्ष रखे थे और उसी के तहत एरोड्रम थाने पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था इसके बाद भी मंदिर को लेकर रहवासियों में काफी चिंता का विषय बना हुआ है और इसी के तहत कलेक्टर कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में रहवासी पहुंचे और उनके द्वारा लिखित में आवेदन कलेक्टर आशीष सिंह को सोपा गया है जिसमें उन्हें मुख्य रूप से मांग रखी है कि प्रशासन द्वारा मंदिर को अपनी नियंत्रण में रख ले और वहां पर एक रिसीवर भी बिताया जाए क्योंकि मंदिर ही पुजारी रहते भी हैं और पूजा पाठ भी करते हैं लेकिन जो दान पेटी है उसकी चाबी भी उनके पास नहीं है जिन लोगों के ऊपर प्रकरण दर्ज हुआ है जिसके कारण मंदिर के संचालन में भी काफी समस्या आ रही है तो वही मंदिर के नजदीक एक कुआं भी है जो भी काफी वर्ष पुराना है और जो पूरी तरह से खुला हुआ है जिसमें किसी दिन भी हादसा हो सकता है उसे भी बंद करने का प्रशासन अपनी ओर से प्रयास करें इन तमाम बातों का उल्लेख करते हुए ज्ञापन सोपा गया है
