इंदौर रेलवे विभाग द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं और ट्रेन के बेहतर संचालन के लिए इंदौर महू के बीच: काई विकास कार्य हो रहे हैं इसलिए कई ट्रेनों को बंद किया गया है, ट्रेन बंद होने की वजह से इंदौर महू सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों द्वारा काम के लिए अप डाउन किया जाता है, ट्रेन बंद होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसको देखते हुए कलेक्टर ने एआईसीटीसीएल के जरिए इंदौर महू के बीच और सिटी बस संचालन के लिए कहा है इंदौर महू से बड़ी संख्या में लोग काम के लिए अप डाउन करते हैं ,कई और सिटी बस का संचालन होने की वजह से लोगों को सुविधा मिलेगी और अप डाउन करने में जो परेशानी हो रही है ट्रेन बंद होने की वजह से उसे सुविधा में लाभ मिलेगा ।
