कलेक्टर का कठोर रुख़ सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पाये जाने पर एक माह का वेतन होगा राजसात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पाये जाने पर एक माह का वेतन होगा राजसात इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में आवेदनों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कठोर रूख अपनाया है उन्होंने

अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अगस्त माह में सीएम हेल्प लाइन के तहत दर्ज अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। प्रगति कम पाये जाने तथा लापरवाही पाये जाने पर एक माह का वेतन राजसात किया जायेगा ज्ञात रहे कि गत 22 जुलाई 2024 को समयावधि प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि कुछ विभागों की सीएम हेल्पलाईन में रैकिंग काफी पीछे एवं शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत काफी कम हैं। निर्देश दिये गये है कि प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। माह अगस्त में विभाग की रैकिंग 40 से अधिक आने पर संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख का “कार्य नहीं तो वेतन नहीं ” के आधार पर एक माह का वेतन शासन पक्ष में राजसात किया जायेगा

Exit mobile version