जिला प्रशासन द्वारा इंदौर को सुरक्षित शहर बनाने के प्रयास में कलेक्टर कार्यालय में सामुदायिक कैमरा निगरानी उपनियम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमें इंदौर शहर की सुरक्षा की दृष्टि में भी नम्बर वन रहे इस संदर्भ में इंदौर शहर में लगभग 13000 प्रतिष्ठानों पर 55,000 कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया ।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जल्द ही नगर निगम व पुलिस प्रशासन से कैमरे लगवाने के संदर्भ में योजना कर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा उसके साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी वह सभी डाटा कंट्रोल रूम में संग्रहित किया जाएगा जिसके लिए सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से चर्चा की जाएगी
