कलेक्टर कार्यालय में सरकारी संस्था और बैंक फ्रॉड की समीक्षा बैठक, पांच प्रकरणों में एफ़आईआर के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सरकारी संस्थाओं और बैंकों से संबंधित फ्रॉड मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष सिंह ने की। बैठक के दौरान, कुल पाँच ऐसे मामलों की पहचान की गई जिनमें गबन हुआ है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संबंधित मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी धन और संस्थाओं के साथ इस प्रकार की अनियमितताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने इन मामलों की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी मामलों की प्रगति पर नजर रखने और उन्हें समय पर हल करने के निर्देश भी दिए।

Exit mobile version