कलेक्टर कार्यालय में आयोजित निर्वाचन आयोग द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में 25 जनवरी मतदाता दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की जानकारी दी गई साथ ही कई मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

: दरअसल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करते हुए पूर्व क्रिकेट श्री अमय खुरासिया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहें। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग के संदेश का वाचन किया गया । मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाई गई । साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय तथा महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ., सुपरवाईजर्स एवं स्वीप गतिविधियों के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वालों को भी पुरूस्कृत किया गया । 18 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Exit mobile version