कर्ज उतारने के लिए चेन लूट की वारदात करने वाले दो बदमाशों को लसुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से लूटी हुई चेन वा घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त की है
लसुड़िया थाना क्षेत्र में बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन लूट कर ले गए थे लसुड़िया पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले थे जिनके आधार पर पुलिस लगातार बदमाशो को तलाश में जुटी थी पुलिस ने बदमाशों के फुटेज भी वायरल किए थे ताकि उन तक जल्द पहुंच जा सके इस दौरान कल लसुड़िया पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की फुटेज में मौजूद हुलिए के बदमाश क्षेत्र में घूम रहे है इस पर लसुड़िया पुलिस की तीन ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया उन्हें थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो बदमाशों ने लूट की वारदात को कबूल लिया पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम दिलीप व रवि बताए है रवि पर पूर्व से चार अपराधिक प्रकरण दर्ज है पुलिस पकड़ाए दोनो बदमाशों से पूछताछ कर रही है
