इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव कचरे के डस्टबिन में मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी गई और सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है तो वहीं मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है…।
दरअसल पूरा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र में सुबह रोजाना की तरह साफ सफाई का कार्य निगम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था कि तभी क्षेत्र के ही एक डस्टबिन में नवजात बच्ची का शव कर्मचारियों द्वारा देखा गया जिसके बाद तत्काल प्रभाव से थाने पर संपर्क किया गया सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और बच्ची का शव डस्टबिन से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है तो वहीं आसपास मे लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज के साथ ही शहर के विभिन्न हॉस्पिटल से भी जानकारी जुटा जा रही है और पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है
